{"_id":"5d79551a8ebc3e93b65d4538","slug":"singer-alle-mangat-also-arrest-mohali-news-pkl3503422177","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः गायक रम्मी रंधावा से भिड़ने के लिए पहुंचे सिंगर एली मांगट को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहालीः गायक रम्मी रंधावा से भिड़ने के लिए पहुंचे सिंगर एली मांगट को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 12 Sep 2019 02:54 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
दो गायकों के बीच विवाद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक रम्मी रंधावा और एली मांगट के बीच सोशल मीडिया पर चल रही जुबानी जंग में बुधवार शाम उस समय दिलचस्प मोड़ आ गया। जब तय समय और स्थान के हिसाब से रंधावा से टकराने एली मांगट कार में अपने साथियों सहित सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट में पहुंच गया लेकिन वहां पर पहले से ही तैनात पुलिस उसे पकड़कर सोहाना थाने ले गए। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि इसके बाद रंधावा को भी सोहना थाने ले जाया गया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के 22 लोगों को भी पुलिस ने राउंडअप किया है।
वहीं, इसके बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, डीएसपी सिटी-2 रमनदीप सिंह समेत कई सीनियर अधिकारी थाने पहुंच गए। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने एली मांगट को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते बताया कि इस पर कानून व शांति को बिगाड़ने का पर्चा दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक रम्मी रंधावा और एली मांगट में कई दिनों से सोशल मीडिया पर जंग चल रही थी। एली मांगट ने 11 सितंबर को रम्मी रंधावा के सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट में पहुंचने की चुनौती थी। पुलिस के सोशल मीडिया विंग ने इसकी भनक लगते ही रम्मी रंधावा को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे जमानत मिल गई थी। फिर रम्मी ने थाने से घर के बाद मीडिया में कह दिया था कि वह घर पर ही हैं जिसे जो करना कर ले।

इसी बीच पुलिस ने इस धमकी की वजह से दिनभर इस रोड पर नाका लगाए रखे और लोगों के चालान भी काटे। इस दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि वहां दो हवाई फायर भी हुए हैं। बुधवार शाम साढ़े छह बजे के करीब एली मांगट कार में अपने साथियों सहित सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट वाली रोड पर पहुंच गया। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन होकर उसने कहा कि वह सेक्टर-88 में पहुंच गया। इसी बीच कार में सवार उसके साथियों ने कहा कि जाम क्यों लगाया हुआ है, यह मंडीर क्यों खड़ी है।
भाईजी हम तो बात करने आए हैं पर यह तो बहुत ही डरा हुआ लग रहा है। इसी बीच एली मांगट ने कहा कि मोटे हम तेरे फ्लैट आ गए। अब निकल बाहर। आजा अब तेरे से सभ्याचारक बातें करें। इस दौरान एली मांगट के काफी प्रशंसक भी वहां पहुंच गए थे। जैसे ही पूरब अपाटमेंट के गेट से एली मांगट की गाड़ी पहुंची, पुलिस ने उसे दबोच लिया। बता दें कि इस मामले में सोहाना थाने में गायक में रमनदीप सिंह उर्फ रंमी रंधावा, प्रिंस रंधावा व एली मांगट के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 504, 506 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह थी जंग की वजह
जानकारी के मुताबिक दोनों में जंग की मुख्य वजह यह थी कि कुछ दिन पहले एक प्रोग्राम में लाइव होकर रम्मी रंधावा को नसीहत दी थी कि वह अश्लील गाने न गाए। ऐसे गानों से युवाओं पर गलत असर पड़ता है। इसके बाद से दोनों में जुबानी जंग शुरू हो गई थी। साथ ही दोनों ने 11 सितंबर को आमने-सामने होने का फैसला लिया था।