फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Silver chain snatched from bike rider's neck, case registered

Mohali News: बाइक सवार के गले से चांदी की चेन झटकी, केस दर्ज

Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Silver chain snatched from bike rider's neck, case registered
पंचकूला। रामगढ़ में बाइक सवार युवक के गले से चांदी की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उसे पीटकर फरार हो गया। चंडीमंदिर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दफ्फरपुर निवासी प्रमोद ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त अजय शर्मा के साथ रामगढ़ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे रामगढ़ पुल के नीचे पहुंचे तो सामने से बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए। बाइक पर पीछे बैठे एक लड़ने ने उसके गले से चांदी की चेन झटक ली। शिकायतकर्ता ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्के मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed