{"_id":"5e0126a08ebc3e87dd3c8870","slug":"sikh-organizations-protest-against-cabinet-minister-channi-s-kothi-mohali-news-pkl360919948","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख संगठनों ने कैबिनेट मंत्री चन्नी की कोठी के आगे दिया रोष धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख संगठनों ने कैबिनेट मंत्री चन्नी की कोठी के आगे दिया रोष धरना
विज्ञापन
खरड़। बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी की हुई बेअदबी तथा पुलिस कार्रवाई में शहीद हुए सिखों को न्याय न मिलने के विरोध में सिख संगठनों ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की खरड़ स्थित कोठी का घेराव करते हुए शांतमयी धरना देकर कीर्तन किया।
धरने को संबोधित करते हुए प्रवक्ताओं ने कहा कि 2017 के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस ने सिखों को यह आश्वासन दिया था कि चुनाव जीतने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हुई बेअदबी तथा पुलिस कार्रवाई में शहीद हुए सिखों को न्याय दिलाने संबंधी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। आरोपियों को जेलों में बंद किया जाएगा। इस संबंधी सरकार द्वारा जस्टिस रणजीत सिंह कमिशन तथा बाद में डीजीपी प्रवोद कुमार के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
संगठनों के नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार द्वारा 28 अगस्त 2018 के विधान सभा के स्पेशल सेशन में बरगाड़ी केस सीबीआई से वापिस लेने का फैसला किया था परंतु 16 महीने बीत जाने के बाद भी यह केस वापिस नहीं लिया गया। सुखदेव सिंह, नोवलजीत सिंह, मनजीत सिंह करतारपुर आवाज-ऐ-कौम, शरणजीत सिंह आदि ने केबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा उस समय के दौरान विधान सभा सेशन में दिया गया भाषण भी सुनाया। प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्रियों ने भाषण देने के अलावा कुछ नहीं किया आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। उन्होने मांग की कि सरकार सिखों के साथ किए गए वादों को पूरा करें। इस अवसर पर लखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुखजीत सिंह, हरप्रीत सिंह व सतनाम सिंह समेत अन्य संगठनों के सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के मनमोहन सिंह द्वारा सिख संगठनों के नेताओं से मांग पत्र भी लिया गया। इससे पहले सिख संगठनों के सदस्य गुरुद्वारा अकाली दफ्तर खरड़ में इकट्ठा हए और शांतमयी रोष मार्च करते हुए केबिनेट मंत्री की कोठी के आगे पहुंचे थे। इस दौरान डीएसपी खरड़ पाल सिंह, थाना सदर खरड़ के एसएचओ अमनदीप सिंह, थाना सिटी खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह, थाना घडुआं के एसएचओ कैलाश बहादुर समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात थी।