फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sidhu is giving protection to mafia, Kejriwal is a circus player: Majithia

सिद्धू दे रहे माफिया को संरक्षण, केजरीवाल सर्कस के खिलाड़ी: मजीठिया

Tue, 03 Aug 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sidhu is giving protection to mafia, Kejriwal is a circus player: Majithia
मोहाली। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने जमकर निशाना साधा। मजीठिया सोमवार को मोहाली में थे। उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल भी रहे। मजीठिया ने सिद्धू पर शराब और रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया तो वहीं केजरीवाल को सर्कस का खिलाड़ी करार देते हुए पंजाब के साथ दोगला व्यवहार करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया सोमवार को अकालियों की घर वापसी करवाने के लिए मोहाली पहुंचे थे। अकाली दल की एक विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया यानी एस.ओ.आई. की पूर्व नेता सिमरन कौर ढिल्लों और निर्दलीय पार्षद निर्मल कौर को पार्टी में वापिस शामिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मजीठिया ने कहा कि इनकी वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हालांकि मोहाली सीट से अकाली दल का प्रत्याशी आगामी विधान सभा चुनावों में दौरान मैदान में नहीं होगा। मोहाली सीट गठबंधन के चलते बहुजन समाज पार्टी के खाते में है। मोहाली पहुंचे मजीठिया ने अपने चिरपरिचित प्रतिद्वंदी एवं नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने सिद्धू पर शराब और रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने विधायकों का सीधे-सीधे नाम लेते हुए कहा कि मदन लाल जलालपुर, हरदयाल कंबोज और गुरकीरत सिंह कोटली शराब और रेत माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। यही लोग इन दिनों सिद्धू के सबसे बड़े समर्थक हैं। मजीठिया ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष इन माफिया नेताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं। अकाली नेता ने सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। मजीठिया ने पंजाब की कांग्रेस सरकार की किसान कर्ज माफी योजना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने 590 करोड़ रुपये की किसान कर्ज माफी योजना को धोखा बताते हुए किसानों की आंखों में धूल झोंकने वाली योजना बताया। अकाली नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऐसी शर्तें लागू कीं जिससे राज्य के 2.85 लाख किसान अयोग्य घोषित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली नेता मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने केजरीवाल को सर्कस का खिलाड़ी बताते हुए कहा कि पंजाब के संवेदनशील मुद्दों पर केजरीवाल ने दोहरा मापदंड अपनाया है। मजीठिया ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक यानी एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के पक्ष में बोलने वाले केजरीवाल ने अदालत में पंजाब का पानी दिल्ली और हरियाणा को देने की मांग की थी। इसके साथ ही केजरीवाल ने पंजाब के थर्मल प्लांटों को भी बंद करवाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

इस मौके पर यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरदार परमबंस सिंह रोमाणा और स्टूडेंटस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) के अध्यक्ष रॉबिन बराड़ और एस.ओ.आई. के संरक्षक भीम वड़ैच, जीरकपुर के विधायक एन.के. शर्मा, बीबी परमजीत कौर लांडरा और मोहाली शहरी अध्यक्ष कमलजीत सिंह रूबी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed