फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shri Ram temple construction public relations campaign will start from January 15

पंद्रह जनवरी से शुरू होगा श्रीराम मंदिर निर्माण जन संपर्क अभियान

Mon, 11 Jan 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram temple construction public relations campaign will start from January 15
मोहाली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर मंदिर के निर्माण हेतु फेज-3बी1 श्री वैष्णो माता मंदिर में श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति मोहाली के बैनर तले विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई। इस मौके पर पार्टीबाजी से ऊपर उठकर कई राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। पंजाब के संयोजक राम गोपाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए आगामी 15 जनवरी मकर संक्रांति से 21 फरवरी तक पूरे भारतवर्ष में जनसपंर्क एवं धनसंग्रह अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रभु श्रीराम केवल हिंदुओं के आराध्य ही नहीं, अपितु सभी जातियों, धर्मों, मत-सम्प्रदायों के लिए पूजनीय हैं। यह केवल साधारण मंदिर निर्माण का विषय नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में विश्व के सबसे बड़े मंदिर निर्माण का है, जिसके लिए पिछले 500 वर्षों से संघर्ष होता आ रहा है। उन्होंने बताया कि कभी किसी का जन्म स्थान बदला नहीं जा सकता, इसलिए यह विषय आस्था का भी है।
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी दी कि प्रभु श्रीराम की माता कौशल्या जी पटियाला की थीं। दोनों बच्चे लव-कुश अमृतसर में भगवान वाल्मीकि जी के आश्रम में जन्मे थे। इसलिए प्रभु श्रीराम के वंश का पंजाब में विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने सभी से प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण अभियान के निमित्त तन मन धन से समर्पण करने तथा सम्पूर्ण समाज के प्रत्येक वर्ग से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस विशेष बैठक में श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति, जिला मोहाली के संयोजक राजीव, मोहाली नगर संयोजक बृज मोहन जोशी, विकास कुमार, संजीव वशिष्ठ, राजवंत राय शर्मा, जगदम्बा प्रशाद रतूड़ी, इन्द्रमणि त्रिपाठी, एसपी मनचंदा, अनिता जोशी, वीके वैद, तिरलोचन सिंह, देशराज गुप्ता, पवन शर्मा, सुरेश गोयल, प्रमोद मिश्रा, सुरिन्द्र सिंह रावत, कुलदीप शर्मा, कर्म चंद शर्मा, शीशपाल गर्ग, अनिल अग्रवाल, विजेता महाजन और भारत भूषण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed