फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shopkeepers upset due to late arrival, when will showroom be available?

Mohali News: मोटर मार्केट में बूथ-शोरूम के लिए 2017 में जमा कराए रुपये, आठ साल बाद भी नहीं मिला कब्जा

Thu, 27 Feb 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers upset due to late arrival, when will showroom be available?
गांव कंबाली में मोटर मार्केट की साइट। संवाद 
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी ने वर्ष 2017 में बूथ और शोरूम के लिए रुपये जमा कराए थे। गमाडा ने कंबाली गांव में मोटर मार्केट बनाकर वर्ष 2019 में बूथ और शोरूम के नंबर भी जारी कर दिए थे। नंबर जारी करने के बाद गमाडा ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मोहाली मोटर मार्केट के दुकानदार और स्थानीय लोगों ने इस लेट लतीफी पर नाराजगी प्रकट की है।
विज्ञापन

इस मामले में हुई बैठक में इन लोगों का कहना है कि गमाडा ने छह साल बाद रेरा नंबर के लिए पत्र लिखा है। बूथ और शोरूम के लिए आठ वर्ष पहले पैसे जमा कराए थे। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी बूथ और शोरूम मालिकों को कब्जा नहीं मिल पाया है। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि कब तक कब्जे मिलेंगे। मोहाली के फेज- 1, 7 और फेज- 6 के 240 मैकेनिकों ने बूथ और शोरूम के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन




कब मिलेगा कब्जा पता नहीं
वर्ष 2017 में एक शोरूम के लिए गमाडा के पास 39 लाख रुपये का रेट तय हुआ था। इसकी पहली किस्त 3 लाख 91 हजार रुपये जमा की थी। उसके बाद 2019 में मोटर मार्केट में सिर्फ गमाडा ने नंबर ही जारी किया और अब रेरा नंबर के लिए पत्र लिखा। अब तक कब्जा मिलने का रास्ता साफ नहीं हुआ है। - फौजा सिंह, प्रेसिडेंट, मोटर मार्केट फेज- 1 मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार सरकार बदली नहीं हुआ समाधान
वर्ष-2017 से अब तक दो बार सरकार बदल चुकी है। यह तीसरी सरकार चल रही है लेकिन किसी भी सरकार के कार्यकाल में मोटर मार्केट में मैकेनिकों को बूथ और शोरूम के कब्जे का हल नहीं हो पाया। अब तक मोटर मार्केट में बूथ नहीं मिल पाया है। -निर्मल सिंह, मैकेनिक, फेज- 1 मार्केट मोहाली।


सात वर्ष बाद भी नहीं मिला कब्जा
कंबाली में मोटर मार्केट में शोरूम के लिए 2017 में 3.91 लाख रुपये जमा किए थे। अब सात वर्ष बीत गए हैं। शोरूम पर कब्जा नहीं मिला है।
- अवतार सिंह, मैकेनिक, फेज- 1 मार्केट मोहाली


गमाडा की सुस्त कार्यशैली ने की देर
मोटर मार्केट में बूथ के लिए रुपये जमा किए, लेकिन गमाडा की सुस्त कार्यशैली के चलते अब काफी देर हो चुकी है। गमाडा बूथ पर कब्जा देने में देरी कर रहा है। - हरदेव सिंह, मैकेनिक, फेज- 1 मार्केट मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed