Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewerage water is being released from Zirakpur without treatment, Ghaggar is getting contaminated.

Mohali News: जीरकपुर से बिना ट्रीटमेंट के छोड़ा जा रहा सीवरेज का पानी, घग्गर हो रही दूषित

Mon, 21 Oct 2024 05:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Sewerage water is being released from Zirakpur without treatment, Ghaggar is getting contaminated.
जीरकपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से गठित एक समिति की जांच में सामने आया है कि जीरकपुर से बिना ट्रीटमेंट (असंशोधित) के छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी घग्गर नदी को दूषित कर रहा है, इससे लगातार चिंता बढ़ रही है। यह प्रदूषण जीरकपुर से बगैर प्रोसेस किए छोड़े जा रहे सीवरेज के पानी से उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन

समिति ने पाया है कि जीरकपुर से सीवरेज प्राप्त करने वाला स्थानीय सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) 17.3 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) को संभालने के लिए तैयार किया गया था, गैर-कार्यशील पाया गया। जिससे आंशिक रूप से उपचारित सीवरेज 3.5 किलोमीटर के भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सीधे घग्गर में बह रहा था। समिति ने सुखना चो के किनारों, विशेष रूप से बलटाना क्षेत्र के पास, प्रदूषण संकट को बढ़ावा देने वाले व्यापक ठोस और निर्माण कचरे का दस्तावेजीकरण किया। चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने सुखना चो के मूल से घग्गर नदी में मिलने तक प्रदूषण के स्रोतों की पहचान के लिए 26 सितंबर, 2024 को भौतिक सर्वेक्षण किया था।
विज्ञापन

डेराबस्सी के एसडीएम अमित गुप्ता, मोहाली के डीसी के प्रतिनिधि धर्मिंदर कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निदेशक जगदीश प्रसाद मीना, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक और जीरकपुर नगर परिषद के ईओ अशोक पथरिया भी शामिल थे।समिति का गठन 11 जुलाई, 2024 के एनजीटी आदेश के अनुपालन के लिए किया गया था। इस समिति ने सुखना चो के किनारे स्थित गाजीपुर गांव का भी दौरा किया और पशुओं के गोबर के डंप के कारण आने वाली दुर्गंध का भी उल्लेख किया। पंचकूला के मनसा देवी क्षेत्र से भी बिना ट्रीटमेंट के (असंशोधित) सीवरेज का पानी सुखना चो में गिरने से मामला और जटिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की सिफारिशों में ठोस कचरा डंपिंग साइटों की पहचान के लिए जीरकपुर नगर परिषद द्वारा एक विस्तृत सर्वेक्षण और अन्य डंपिंग से रोकने के लिए लोहे के जाल बैरियरों की स्थापना शामिल है। जीरकपुर नगर परिषद को मौजूदा 17.3 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के नियमित संचालन और रखरखाव को सुनिश्चित करना होगा। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि जीरकपुर नगर परिषद और एसटीपी ऑपरेटर द्वारा एसटीपी की कार्यक्षमता पर ध्यान केंद्रित करते हुए अन्य प्रदूषण के निकास को रोकने के लिए सुधारात्मक उपाय तुरंत लागू किए जाते हैं।

इस समिति की रिपोर्ट के अनुसार पंचकूला की नगर निगम को एसटीपी के संचालन की भी निगरानी करनी चाहिए जो घग्गर नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए नालों के माध्यम से सुखना चो में गंदे पानी को छोड़ते हैं। समिति ने एनजीटी को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन महीने का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed