फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewerage jam in village Mataur, dirty water standing on the road

गांव मटौर में सीवरेज जाम, सड़क पर खड़ा है गंदा पानी

Wed, 11 Aug 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sewerage jam in village Mataur, dirty water standing on the road
मोहाली। शहर के बीच बसे गांव मटौर में सीवरेज जाम होने के कारण दस दिन से गंदा पानी सड़क पर खड़ा है। इस कारण इलाके में जहां बदबू फैल रही है वहीं, लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परेशान निवासियों की ओर से प्रशासन के खिलाफ रोष जताया गया। समाजसेवी जसपाल सिंह ने बताया कि सीवरेज की मेन लाइन से पिछले दस दिन से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। मेन लाइन जाम होने के कारण पूरे गांव में सीवरेज जाम की समस्या भी आ रही है। लोगों की ओर से इस संबंधी नगर निगम के अधिकारियों और जन सेहत विभाग को कई बार शिकायत भी की जा चुकी है परंतु समस्या हल नहीं हुई। लोगों ने कहा कि अब यर डर सताने लगा है कि कहीं गांव में गंदे पानी के कारण कोई बीमारी न फैल जाए। लोगों ने प्रशासन से समस्या का जल्द हल निकालने और सीवरेज सिस्टम में आई खराबी को दूर करने की मांग की है। वहीं, समस्या का हल नहीं होने पर संघर्ष की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed