{"_id":"6860465c8420109fbf07d6a7","slug":"sewerage-cover-got-broken-at-furniture-market-baltana-road-causing-trouble-for-people-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130621-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फर्नीचर मार्केट बलटाना रोड पर उखड़ा सीवरेज का ढक्कन, लोगों के लिए बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फर्नीचर मार्केट बलटाना रोड पर उखड़ा सीवरेज का ढक्कन, लोगों के लिए बना आफत
विज्ञापन
जीरकपुर। जगह-जगह पर सड़कों का बुरा हाल हो रहा है। कुछ जगह पर सीवरेज के ढक्कन टूट रहे हैं, जिनकी ओर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पुलिस चौकी बलटाना से सुखना चो के ऊपर से फर्नीचर मार्केट बलटाना में आने वाली सड़क के मोड पर पिछले करीब तीन हफ्ते से सीवरेज का एक ढक्कन उखड़ा हुआ है। इसे शिकायत के बावजूद भी ठीक नहीं किया जा रहा। जिसके कारण पिछले दो दिन में चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और तीन लोग चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों की मांग है कि इस ढक्कन को ठीक करवाया जाए या इसे बदलकर कोई अन्य प्रबंध किया जाए ताकि फिर से यह समस्या न हो।
इसी तरह पटियाला चौक से आने वाली पुरानी कालका रोड भी गहरा गड्ढा है। उस गड्ढे में आसपास के दुकानदारों द्वारा एक डंडा लगाकर कपड़ा टांग दिया है ताकि दूर से आने वाले वाहन चालकों की नजर पड़ जाए और हादसा न हो।
ग्रिल फिट करवा दी जाएगी
बलटाना गांव में उखड़े हुए सीवरेज के ढक्कन संबंधी हमें जानकारी मिल चुकी है। अगले दो-तीन दिन में इस ढक्कन को हटवा कर यहां पर स्थाई तौर पर लोहे की ग्रिल फिट करवा दी जाएगी ताकि इसके बाद यहां पर कोई समस्या ना हो।- अमनदीप शर्मा, जेई, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
जल्द गड्ढे को ठीक करवा दिया जाएगा
पुरानी कालका रोड पर बने गड्ढे को एक-दो दिन में ही ठीक करवा दिया जाएगा। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद इस सड़क को बनाने की भी योजना है।-जितेंद्र सिंह बैंस, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर।