{"_id":"687d4a437034d4a1d000dda4","slug":"sewer-overflow-in-lottery-market-risk-of-infectious-disease-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131427-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लॉटरी बाजार में सीवर ओवरफ्लो, संक्रामक बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लॉटरी बाजार में सीवर ओवरफ्लो, संक्रामक बीमारी का खतरा
विज्ञापन
जीरकपुर। कालका चौक के नजदीक स्थित लॉटरी बाजार में कई माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। गंदा पानी गलियों में फैला है। इस कारण चारों तरफ बदबू फैली हुई है। लोगों ने विभाग और वार्ड पार्षद को कई बार इस बारे में सूचित किया, इसके बाद खानापूर्ति कर सफाई करवाई गई।यहां सीवर का गंदा पानी बार-बार ओवरफ्लो होता रहता है। बीमारी का खतरा भी बना रहता है। यह आरोप ऑटो स्टैंड के चालकों ने लगाए हैं।ऑटो चालकों ने कहा कि रोजाना गांव भबात से जीरकपुर और जीरकपुर से गांव भबात की सवारियां उठाते हैं। दिनभर इसी गंदे पानी में खड़े होकर अपनी रोजी कमाते हैं। बलंदी भबात, काला भबात, विकास, बहादुर ने बताया कि वे कई सालों से ऑटो चलाकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। जिस जगह उन्होंने अपना स्टैंड बनाया है, वहां पर सीवर की लाइन कई महीनों से जाम है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैलता रहता है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि बस से उतरकर गांव जाने वाले बुजुर्गों, स्कूलों से आने वाले बच्चों को गंदे पानी से निकलना पड़ता है। इस पानी में मच्छर भी पनपते हैं जो बीमारियों का कारण बनते हैं। उन्होंने मांग की है कि इस जगह पर बड़ी मशीन लगाकर इसकी सफाई करवाई जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके।
यहां पर एक होटल का सीवर जाम है। उसने अवैध कनेक्शन ले रखा है। विभाग को भी सूचित किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अकेला लॉटरी बाजार ही नहीं बल्कि गोदाम एरिया ब्लॉक, गुरदेव नगर, एकेएस ब्लॉक, भबात रोड पर भी सीवर जाम है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी सुनवाई नहीं करते। -नवतेज नवी, पार्षद
कल मौके पर टीम भेजकर चेक करवा लिया जाएगा। जहां पर भी कोई समस्या होगी उसे ठीक करवा दिया जाएगा। -सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर