फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven new dengue patients were found in Mohali, the total figure reached 2732

मोहाली में डेंगू के सात नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 2732 पर पहुंच गया

Sat, 20 Nov 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Seven new dengue patients were found in Mohali, the total figure reached 2732
मोहाली। वीआईपी जिले में शुक्रवार को सात नए डेंगू के मरीज मिले हैं। जबकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों का कुल आंकड़ा 2732 पर पहुंच गया। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सुबह और शाम शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें ताकि डेंगू को मात दी जा सके। जिले में शुक्रवार को पच्चीस लोगों के डेंगू संबंधी सैंपल लिए गए। इनमें से सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। सेहत विभाग के अधिकारियों की माने तो डेंगू पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि कुछ एरिया अभी हॉट स्पॉट बने हुए हैं।
विज्ञापन

पांच दिनों में 101 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि गत महीने में 2260 डेंगू के केस आए थे। मरीजों की सुविधा के लिए जिला सेहत विभाग की तरफ से फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में डेंगू का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। जहां पर लोगों को सारी उचित सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए बेडों आदि की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed