फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven-eight boys attacked two youths with sharp weapons

Mohali News: दो युवकों पर सात-आठ लड़कों ने तेजदार हथियारों से किया हमला

Sun, 07 Jul 2024 06:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Seven-eight boys attacked two youths with sharp weapons
नयागांव। इलाके की मेन मार्केट में को जनता मॉडल स्कूल के पास चौराहे पर अचानक सात आठ लड़कों ने दो युवकों गुरदीप और गुरप्रीत पर अचानक तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह दोनों घर से मार्केट में जूस पीने के लिए आए थे। इन्होंने बताया एक दिन पहले कुछ लड़के मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाते हुए जा रहे थे तो इसका हमने विरोध किया कि भाई ऐसे पटाखे मत बजाओ लोग परेशान होते हैं। इस पर वह वह वहां से चले गए। लेकिन दो दिन बाद अचानक दोपहर 2:19 बजे अचानक मार्केट में तेज हथियारों से हमारे ऊपर हमला कर दिया। हमें कुछ समझ नहीं आया बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इसके बाद लोगों ने हमें जीएमएसएच-16 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। यहां से उन्हें पुलिस केस होने की वजह से खरड़ के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। यहां पर गुरदीप को सात टांके और गुरप्रीत को 14 टांके सिर पर लगे हैं। पुलिस ने अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है, जबकि वह तीन दिन से पुलिस में शिकायत देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed