फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven begging children were rescued and sent to child care home

Mohali News: भीख मांगने वाले सात बच्चों को किया रेस्क्यू, चाइल्ड केयर होम भेजा

Thu, 24 Jul 2025 12:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Seven begging children were rescued and sent to child care home
जीरकपुर। पंजाब सरकार के आदेश पर बाल संरक्षण विभाग की टीम ने बुधवार को जीरकपुर के पटियाला लाइट पाॅइंट पर भीख मांगने वाले सात बच्चों का रेस्क्यू किया है।रेस्क्यू किए सभी बच्चों को बाल सरंक्षण कमेटी के सामने पेश किया गया। कमेटी के आदेशों पर सभी बच्चों को चाइल्ड केयर होम में शिफ्ट किया गया है और अगले आदेश तक उनको मोहाली स्थित चाइल्ड केयर होम में रखा जाएगा। बच्चों की उम्र कम होने के कारण सभी की पहचान गुप्त रखी गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों अमृतसर में एक भिखारी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया था। इसके बाद पंजाब सरकार द्वारा सभी जिलों के डीसीओं को भिखारियों के डीएनए टेस्ट करवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद से हरेक जिले में भिखारियों को पकड़ कर उनके पास से बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
विज्ञापन



बच्चों को रेसक्यू करने के बाद कया रास्ता अपनाया जाता है :
जानकारी अनुसार भीख मांगने वाले जिन बच्चों को रेस्क्यू कर सबसे पहले जेजे एक्ट के तहत पुलिस की मदद से चेयरमेन ऑफ डी डिस्ट्रिक्ट मोहाली (बैंच ऑफ मैजिस्ट्रेट ) की अदालत में पेश किया जाता है। इसके बाद केयर ओर प्रोटेक्शन की मांग बैगर कैटेगिरी व पोक्सो एक्ट के बच्चों को अलग अलग सरकारी चिल्ड्रन होम में भेजा जाता है। यहां बच्चों को रहने खाने और बच्चों को सरकारी स्कूलों पढ़ाने में मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार के आदेशों पर पुलिस की मदद से सात बच्चों को रेस्क्यू किया है। इन्हें बाल सरंक्षण कमेटी के आगे पेश कर चाइल्ड केयर मोहाली में शिफ्ट किया गया है। अभी उनके ऑर्डर वहां के हुए हैं बाकी प्रोसेस कल चलेगा। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -

नवप्रीत कौर, डीसीपीओ मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed