फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven accused arrested for robbing cash and jewellery from a jeweler's shop at gunpoint

Mohali News: गन पाॅइंट पर सराफ की दुकान से नकदी और गहने लूटने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seven accused arrested for robbing cash and jewellery from a jeweler's shop at gunpoint
गन प्वाइंट पर लूट के मामले की जानकारी देती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। 16 अप्रैल को विक्टोरिया सिटी रोड पर शिवा एनक्लेव में सुनार सौरव वर्मा की दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने सीआईए की मदद से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था जबकि बाकी तीनों ने लूट की प्लानिंग बनाई थी। आरोपियों की पहचान गुरमनदीप सिंह निवासी गांव बडबर जिला बरनाला, जरमनप्रीत सिंह निवासी गांव दलनगर जिला लखमीरपुर खिरी यूपी, ऋषभ निवासी गांव डागरा जिला फतेहगढ़ साहिब, परमवीर सिंह निवासी गांव कोटल राइया जिला जालंधर, शमशेर सिंह उर्फ सेरा निवासी गांव मलेखां जिला सिरसा हरियाणा, गंगनदीप सिंह निवासी गांव गुडाणा जिला मोहाली और करणवीर सिंह निवासी अजनाला जिला अमृतसर के रूप में हुई है। इस गिरोह के पकड़े जाने से यह खुलासा हुआ है कि आरोपी जो अपनी आपराधिक छवि को छिपाने के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे। रहने के लिए किराए का मकान ढूंढते थे। जीरकपुर ज्वेलरी शॉप डकैती की चल रही जांच के दौरान सात सदस्यों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। शुक्रवार को मीडिया को खुलासा करते हुए मोहाली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी-ग्रामीण) मनप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही जीरकपुर ज्वेलरी शॉप की डकैती का मामला सुलझा लिया है। उन्होंने तीन दिन दुकान की रेकी की। उन्होंने देखा कि दोपहर के समय वह अकेला होता है। आसपास लोग भी नहीं होते इस कारण उन्होंने यहां डाका डालने की योजना बनाई। एसपी ने कहा कि इनमें से परमवीर सिंह, शमशेर सिंह उर्फ सेरा, गगनदीप सिंह और करणवीर सिंह वे चार लोग हैं जिन्होंने डकैती की, जबकि अन्य तीन ज्वेलरी शॉप को लूटने की साजिश का हिस्सा थे। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, एक कारतूस, चोरी किए गए चांदी के गहने और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। एसपी मनप्रीत ने कहा कि पुलिस टीम ने सबसे पहले परमवीर सिंह, शमशेर सिंह उर्फ सेरा, गगनदीप सिंह और करणवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके खुलासे के बाद अन्य तीन को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed