फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Server in Kharar sub tehsil stopped .. only four registries done

खरड़ सब तहसील में सर्वर ठप.. हो पाईं सिर्फ चार रजिस्ट्रियां

Fri, 29 Jan 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Server in Kharar sub tehsil stopped .. only four registries done
खरड़। राजस्व विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए तहसीलों व सब तहसीलों में रजिस्ट्री आदी करवाने के लिए डिजिटल प्रणाली की शुरुआत की थी। लेकिन यह सुविधा लोगों के लिए दुविधा बन गई है। वीरवार को खरड़ सब तहसील में करीब सारा दिन सर्वर डाउन होने के कारण केवल तीन-चार रजिस्ट्रियां ही हो सकीं।
विज्ञापन

लोग सारा दिन रजिस्ट्री करवाने के लिए परेशान होते रहे। खरड़ सब तहसील में आए दिन सर्वर में खराबी आने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। जब इस संबंधी कंपनी के अधिकारियों से बात की जाती है तो वह चेक करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राजस्व विभाग ने इस समस्या के समाधान को लेकर दिसंबर में रजिस्ट्री करवाने का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कर दिया था। सरकारी कर्मचारी सरकार की हिदायतों के अनुसार हाजिर रहते हैं, परंतु रजिस्ट्री करवाने के लिए जिस कंपनी का सर्वर इस्तेमाल होता है, वह डाउन हो जाता है। इसके चलते रजिस्ट्री नहीं हो पाती है। जमीनों की रजिस्ट्री से राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये की आमदन होती है। सर्वर डाउन होने की वजह से दिन भर इंतजार करवाने के बाद लोगों को अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। वीरवार को सर्वर डाउन होने संबंधी कंपनी अधिकारी सुनीता का कहना था कि चेक करने के बाद बताया जा सकता है कि क्या खराबी है। खरड़ के सब रजिस्ट्रार गुरमंदर सिंह ने बताया कि इस संबंधी कई बार राजस्व विभाग के अधिकारियों और कंपनी को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed