{"_id":"5e8387ff8ebc3e7738598413","slug":"serious-allegations-of-beating-youths-for-demanding-food-on-sarpanch-mohali-news-pkl3711470195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर लगे खाना मांगने पर युवकों की पिटाई करने के गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पर लगे खाना मांगने पर युवकों की पिटाई करने के गंभीर आरोप
विज्ञापन
मोहाली। गांव बड़माजरा में मंगलवार में कुछ युवकों ने गांव के ही सरपंच पर खाना मांगने पर खाना नहीं देने और उनके साथ मारपीट करने का का गंभीर आरोप लगाया है। युवकों का आरोप उन्हें बड़ी बेरहमी से पीटा गया है। यह मामला जिला प्रशासन के ध्यान में भी लाया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेकिन सरपंच ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि इस तरह की कोई बात नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव बड़माजरा में रहने वाले मजदूर शुभम, सूरज, संजीव, आकाश और अन्य ने बताया कि उनकी गली में एक बार भी खाना नहीं बांटा गया। जबकि बड़माजरा की अन्य गलियों में सरंपच जगदीश की ओर से खाना बंटवाया जा रहा है। उनके पास भी खाने का सामान खत्म हो चुका है। वह मंगलवार को सरपंच के पास खाना लेने को गए। लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि सरपंच उनके साथ मारपीट करने लगे और उनके ऊपर डंडे भी बरवाए, जिससे उनको और उनके कई साथियों के काफी चोटें आई हैं। यह मामला जिला प्रशासन के ध्यान में भी है।
वहीं सरपंच जगदीश ने कहा कि वह गांव में ज्यादातर सभी लोगों को खाना दे रहे हैं। मंगलवार शाम उनके पास कुछ लड़के आए थे और वह गलत तरीके से व्यवहार करने लगे। इसी दौरान उनके कुछ और साथी डंडों सहित वहां पहुंच गए और वह उन्हें मारने लगे। यह देखकर उनके साथ खड़े लोगों को भी गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई थी।