फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Security guard attacked, five stitches on head

Mohali News: सिक्योरिटी गार्ड पर किया हमला, सिर में लगे पांच टांके

Tue, 15 Jul 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Security guard attacked, five stitches on head
जीरकपुर। लोहगढ़ क्षेत्र में सिग्मा सिटी-2 में पांच युवकों ने सोसाइटी के मुख्य गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके आधार पर सोसाइटी निवासियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। मारपीट के दौरान सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। उसके सिर में किसी नुकीली चीज से हमला किया गया। इस कारण सिक्योरिटी गार्ड के सिर में चार टांके लगे हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड प्रेम सिंह निवासी गांव नाभा ने बताया कि वह डेढ़ वर्षों से बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है। बीती रात करीब सवा नाै बजे दो युवक मोटरसाइकल पर आए। एंट्री करने के लिए उन्हें रोकने कोशिश की तो वह बिना रुके सोसाइटी में घुस गए। करीब 10 मिनट बाद जब वापस आए तो उसने पूछताछ करने के लिए गेट बंद कर लिया। इस दौरान दोनों युवक गुस्से से लाल हो गए और कॉल करके अपने तीन साथियों को बाहर से बुला लिया। उन्होंने आते ही उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर से खून निकलने लगा। लोगों को एकत्रित होते देखकर सभी युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान सोसाइटी के प्रधान जसपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और गार्ड को इलाज के ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया। सोसायटी प्रधान जसपाल सिंह ने बताया की सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहा था। पूछताछ के दौरान पता चला है कि सभी हमलावर पास ही कहीं रहते हैं। जांच अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि वह किसी केस में अदालत गए थे, अभी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed