फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   second marriage without divorcing the first wife

Mohali News: पहली पत्नी को बिना तलाक दिए बिना की दूसरी शादी

Mon, 26 Jun 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
second marriage without divorcing the first wife
मोहाली। एक व्यक्ति पर पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने और पहली पत्नी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप है। पुलिस ने बलटाना निवासी आरोपी पति गुरबख्श सिंह, मां प्रकाश कौर और बहन बलजीत कौर वासी अमृतसर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जीरकपुर निवासी पीड़िता हरदीप कौर ने बताया कि उसका पति आरोपी गुरबख्श सिंह नशे का आदी है। शादी के छह महीने बाद से ही वह उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट करने लगा था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी दी थी। जैसे-तैसे कर 13 साल गुजारा किया, इस बीच वह उन पर लगातार जुल्म करता रहा। अभी कोर्ट में केस चल रहा है। इसके बावजूद आरोपी ने बिना तलाक लिए 21 मई 2022 को संदीप कौर से शादी कर ली। वही जब इस इसकी शिकायत पुलिस में की गई तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन किए जाने की बात कही। आरोपी गुरबख्श सिंह धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बन गया है इसलिए उसने दूसरी शादी कर ली है। इसके उसने दस्तावेज भी थाने में पेश किए हैं लेकिन पीड़िता का आरोप है कि वह दस्तावेज जाली हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अब आरोपी अपने परिवार के साथ विदेश भागने की फिराक में है।
विज्ञापन


15 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी गुरबख्श सिंह
अमृतसर में दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोपी गुरबख्श सिंह नशे का आदी है। छह मार्च को आरोपी अपने साथी लखविंदर सिंह के साथ अमृतसर में 15 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार हुआ है। दोनों फिलहाल जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों के साथ गुजारा मुश्किल
पीड़िता हरदीप कौर बताती है कि उसकी 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। शादी को 17 साल हो गए हैं और पिछले पांच साल से वह अपने मायके में रह रही है। मायके में अपनी मां और बहन के साथ रह रही है। मां लीवर की मरीज है। घर किराए पर है। रोज की बुनियादी चीज खरीदना तक मुश्किल हो गया है। सिर्फ मां की पेंशन से पांच लोगों का गुजारा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed