फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SDM office vacant, SDM sitting in Ambedkar Bhawan

Mohali News: एसडीएम कार्यालय खाली, अंबेडकर भवन में बैठे एसडीएम

Tue, 21 Jan 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
SDM office vacant, SDM sitting in Ambedkar Bhawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम कार्यालय अब खाली करा लिया गया है। इसके बाद अब एसडीएम कार्यालय पुराने तालाब के पास अंबेडकर भवन में स्थानांतरित हो चुका है। एसडीएम अमित गुप्ता अस्थाई व्यवस्था के साथ अंबेडकर भवन में बैठे रहे।
यहीं पर विभिन्न सेवाओं के लिए केबिन बनाने का काम शुरू किया गया था। अंबेडकर भवन में राजस्व विभाग के रिकार्ड के रख-रखाव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ये रिकार्ड खुले में पड़े हैं। पूरे दिन लोग तहसील परिसर में ही रहे। कार्यालय के बारे में जानकारी देने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल डेराबस्सी की अदालतें तहसील परिसर में ही चल रही हैं। प्रशासन ने हाल ही में न्यायालय भवन का नवीनीकरण करने के बजाय केवल अपने कार्यालयों का नवीनीकरण किया है। न्यायालय भवन की जर्जर हालत को सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उच्च न्यायालय ने इसका कड़ा संज्ञान लिया। न्यायालय ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का यह रवैया भेदभावपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैसले के बाद प्रशासन ने कोर्ट परिसर की लंबे समय से लंबित रजिस्ट्री भी करवा दी, लेकिन इसके बावजूद कोर्ट अपने फैसले पर कायम रहा और प्रशासन ने कार्यालय खाली करवाकर अंबेडकर भवन में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed