फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SDM notices 18 illegal PG owners in Kharar

खरड़ में एसडीएम ने 18 अवैध पीजी मालिकों को दिए नोटिस

Sat, 29 Feb 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
SDM notices 18 illegal PG owners in Kharar
खरड़। सब डिवीजन में चल रहे अवैध पीजी के खिलाफ विशेष जांच मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन आईएएस की ओर से शुक्रवार को नयागांव एरिया में चल रहे अवैध पीजी की चेकिंग की गई। वहीं नगर काउंसिल खरड़ के अधीन आते एरिया में चल रहे 18 पीजी मालिकों को तुरंत नियमों की पालना करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीएम ने नयागांव में चल रहे पीजी की जांच के दौरान पाया कि वहां दो मैरिज पैलेस नियमों के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को इस संबंधी कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एक जगह पाया गया कि एक बिल्डिंग पर लगाए गए एक मोबाइल टावर सबंधी नगर काउंसिल की ओर से एनओसी नहीं ली गई है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को इस मोबाइल टावर को वहां से हटाने के आदेश दिए। खरड़ नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी संगीत आहलूवालिया ने बताया कि एसडीएम खरड़ के आदेशों पर खरड़ नगर काउंसिल के अधीन आते एरिया में चल रहे पीजी की चेकिंग की गई है। इस दौरान उनके साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नॉर्म्स पूरे नहीं होने को लेकर 18 पीजी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, खानपुर में भी एक पीजी को भी नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि इस पीजी में 100 विद्यार्थियों के लिए 50 कमरे बनाए गए हैं। लेकिन इसके लिए न तो सरकार से और न ही नगर काउंसिल से मंजूरी ली है।
विज्ञापन

सब फायर अफसर ने देखा कि यहां फायर सेफ्टी के प्रबंध नहीं हैं। इसके अलावा इन पीजी मालिकों ने न तो प्रापर्टी टैक्स जमा करवाया है और न ही कोई अन्य टैक्स दिया है। इस अवसर पर अधिकारियों ने पीजी संचालकों को रजिस्ट्रेशन करवाने, नगर काउंसिल मेें टैक्स जमा करवाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed