फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Scrap dealer and his associate attacked factory owner with deadly weapons

Mohali News: फैक्टरी मालिक पर स्क्रैप डीलर और उसके साथी ने किया जानलेवा हमला

Tue, 25 Nov 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Scrap dealer and his associate attacked factory owner with deadly weapons
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्टरी के मालिक पर स्क्रैप डीलर और उसके साथी ने कातिलाना हमला कर दिया। ऊमा ने बताया कि तौल में गड़बड़ करने की वजह से उसने आरोपी को सामान देना बंद कर दिया था। इस कारण रंजिश में यह हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल फैक्टरी के मालिक ऊमा को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे खरड़ स्थित ओमेगा सिटी के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार स्क्रैप डीलर अजय और उसका साथी टुनटुन रविवार को फैक्टरी पहुंचे थे। उन्होंने ऊमा को फोन कर फैक्टरी के बाहर हिसाब-किताब निपटाने के लिए बुलाया। ऊमा जैसे ही फैक्टरी के बाहर पहुंचा, दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान ऊमा ने अपने बचाव में पास में रखा एक सरिया उठा लिया, लेकिन अजय और टुनटुन ने उससे सरिया छीन लिया और उसी से ऊमा के सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल ऊमा को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल ऊमा के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed