फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   scorpio caught fire

खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, पार्षद बचा

Tue, 02 Jun 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
scorpio caught fire
खरड़। न्यू सन्नी एनक्लेव में गोपाल स्वीट्स के निकट एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई। गाड़ी का मालिक पूर्व पार्षद हरिंदरपाल सिंह जौली इस घटना में बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार पार्षद जौली आग लगने से कुछ मिनट पहले ही कार से उतर कर मार्केट में एक एक एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। लोगों ने फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया। पूर्व पार्षद जौली ने बताया कि वह दोपहर को तीन बजे अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर न्यू सन्नी एनक्लेव मार्केट में लगे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वह एटीएम में गया। इसी दौरान कार में स्पार्किंग के कारण धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार में से आग की लपटे उठने लगी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई। जौली ने बताया कि उनकी कार में कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे थे जो जलकर खाक हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed