फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Schools will open in Mohali from today, students will be able to enter only by wearing masks

मोहाली में आज से खुलेंगे स्कूल, विद्यार्थी मास्क लगाकर ही कर पाएंगे एंट्री

Mon, 26 Jul 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Schools will open in Mohali from today, students will be able to enter only by wearing masks
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चरम पर होने से बंद पड़े सभी सरकारी स्कूल सोमवार को खुल जाएंगे। इस दौरान केवल कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक विद्यार्थी ही स्कूल आएंगे। स्कूलों में जहां कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा, वहीं सभी स्कूलों को सैनिटाइज करवा दिया गया है। इसके अलावा कोविड गाइडलाइन का पालन हो, इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी सेेकेंडरी डॉ. जरनैल सिंह और जिला उप जिला अधिकारी रविंदर कौर ने इस संबंधी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जिले के सारे सरकारी स्कूलों को कोविड गाइड लाइन संबंधी जागरूक कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्कूलों में प्रवेश करते समय मास्क पहनना जरूरी किया गया। इसके अलावा छात्रों को सैनिटाइज करवाने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी करना होगा। स्कूल माणकपुर शरीफ के प्रिंसिपल विशाल कुमार ने बताया कि छात्र और अध्यापक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में कोविड नियमों संबंधी पालन किया जाएगा। छात्रों के पिता हरपाल सिंह, सुखदेव सिंह और जसपाल सिंह आदि ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग ने कोरोना संकट दौरान टीवी और ऑनलाइन पढ़ाने के लिए बहुत प्रयास किया जा रहा है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नरिंदर कौर, हरजिंदर कौर, कमलेश कुमार, मनिंदर कौर व अन्य का कहना है कि वह लंबे समय से स्कूल लगने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed