{"_id":"578fd3034f1c1b3526c4b8ab","slug":"school-bus-association-chief-parliamentary-secretary-nk-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य संसदीय सचिव से मिली स्कूल बस एसोसिएशन, की बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य संसदीय सचिव से मिली स्कूल बस एसोसिएशन, की बड़ी मांग
Thu, 21 Jul 2016 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बसों
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
स्कूल बस एसोसिएशन के एक दल ने प्रधान हरभजन सिंह की अगुवाई में बुधवार को मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा स्कूल बसों पर लगाए गए विभिन्न करों को वापस करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा है। जिसमें लिखा गया है कि पंजाब से लगते राज्यों हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश कोई रोड टैक्स व परमिट फीस नहीं ली जाती है। ऐसे में पंजाब के स्कूल बस आपरेटरों को भी राहत दी जाए। एसोसिएशन के उप प्रधान गुरदर्शन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में सालाना रोड 8400 रुपये व परमिट फीस720 पांच साल के लिए लिए जाते हैं। पंजाब में सालाना रोड टैक्स तीस हजार व परमिट फीस 15 हजार रुपये ली जाती है। उन्होंने कहा कि इतनी फीस का भुगतान आखिर बच्चों के पेरेंटस को ही उठाना पड़ता है। जिससे पेरेंट्स पर वित्तीय बोझ पड़ता है। जबकि कई पेरेंट्स तो बसों का किराया तक उठाने में असफल हो जाते है। इसका बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार अन्य राज्यों की तरह स्कूल बसों से वसूले जाने वाले टैक्स को खत्म करे। संसदीय सचिव ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।