फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus, Thermal Scanning being done before entry at international airport

कोरोना वायरसः इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एंट्री से पहले हो रही स्कैनिंग, यात्री खुद भर रहे हेल्थ फॉर्म

Thu, 19 Mar 2020 11:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 19 Mar 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus, Thermal Scanning being done before entry at international airport
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खौफ के कारण ही कुछ एयर लाइंस कंपनियों और यात्रियों ने भी नियम और कायदों का पालन शुरू कर दिया है। इसी कारण अब हर यात्री को विमान में यात्रा के पहले अपना हेल्थ फार्म भरना पड़ रहा है। जिससे कि अथारिटी को यह स्पष्ट हो जाए कि वह यात्रा कर सकता है या नहीं। इतना ही नहीं, विमान में सफर करने वाले यात्रियों के हेल्थ फार्म के बाद भी अगर स्वास्थ्य को लेकर कोई संदेह होता है तो उस यात्री का मेडिकल हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल एहतियात के लिए मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर समय सिर्फ डाक्टर्स मौजूद हैं और वह विदेश से आने वाले हर मरीज की जांच भी कर रहे हैं। मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एंट्री प्वाइंट पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों से लेकर यहां काम करने वाले कर्मचारियों के चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्लव्ज हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण यहां तैनात सभी कर्मचारियों को मास्क और ग्लव्ज दिए गए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मचारियों का सीधा संपर्क पब्लिक से होता है। इसके साथ ही एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश करते ही यहां जगह-जगह सैनिटाइजर लगा दिए गए हैं। जिससे यहां आने-जाने वाले यात्री सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ ही एयरपोर्ट के हर लेवल पर बनाए गए वाशरूम में भी हैंडवॉश के साथ सैनिटाइजर रखे गए हैं। यहां पर कोरोना से संदिग्ध यात्री के लिए एक खास आइसोलेशन रूम बनाया गया है। यह आइसोलेशन रूम वाशरूम के साथ अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम हुई यात्रियों की संख्या
कोरोना वायरस के कारण अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि लोग अपनी यात्राओं का समय अब आगे बढ़ा रहे हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग यात्रा कर रहे हैं। विदेशों में जाने वाली फ्लाइट्स में भी 30 फीसदी तक की गिरावट हुई है जबकि विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या में अभी 15 फीसदी अंतर ही आया है।


किसी भी प्रकार के संदिग्ध मरीज का पता चलने पर एयरपोर्ट पर कार्यरत इमिग्रेशन, कस्टम, सीआईएसएफ, पंजाब हेल्थ डिपार्टमेंट, एयरलाइंस आदि पूरी तरह से तैयार और सतर्क हैं। एयरलाइंस की ओर से कोरोना वायरस को लेकर फ्लाइट में घोषणाएं की जा रही हैं। इंटरनेशनल पैसेंजर से स्वास्थ्य संबंधी फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। यह फार्म एयरपोर्ट पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ इमिग्रेशन अधिकारी अपने पास जमा कर रहे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कोरोना से संक्रमित संदिग्ध यात्रियों के लिए अलग से एक अटैच्ड वॉशरूम आइसोलेशन-रूम बनाया है। इसके साथ ही वायरस से संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति को पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे तैनात की हुई है।
- अजय कुमार, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed