फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sarpanch shot dead by motorcycle riders in broad daylight

Mohali News: मोटरसाइकिल सवारों ने दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर की हत्या

Thu, 04 Jan 2024 10:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch shot dead by motorcycle riders in broad daylight
होशियारपुर। गांव डडियाना कलां के सरपंच संदीप सिंह चीना काजल की वीरवार सुबह होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दोसड़का में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही रोष की लहर फैल गई और विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों ने मिलकर होशियारपुर शहर के बाजार बंद करवाने शुरू कर दिए। इसी बीच अड्डा दोसड़का में ट्रैफिक जाम कर रोष धरना दिया गया। इस पर बड़ी संख्या में संगठनों के कार्यकर्ता शहर से दोसड़का में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए और बाजार फिर से खुल गए।
विज्ञापन



प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव डडियाना कलां के सरपंच संदीप सिंह चीना (45) विभिन्न अनुसूचित जाति संस्थाओं और बसपा से जुड़े थे और अड्डा दोसड़का में काजल अर्थ मूवर के नाम से कारोबार करते थे। सुबह करीब 10 बजे जब वह रोजाना की तरह अपने कार्यस्थल पर बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना बुल्लोवाल पुलिस ने आरोपी असलपुर निवासी विक्की और दो अन्य को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अड्डा दोसड़का में सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी हत्या आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी (डी.) सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। देर शाम पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार एक आरोपी को पुलिस ने राउंडअप भी कर लिया है। घटना के पीछे का कारण हाल ही में हुई एक घटना के चलते मृतक के साथ आरोपियों की दुश्मनी बताई जा रही है, जिसमें आरोपी को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed