फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Saras Mela Ground to be illuminated with 'Light and Sound Show' today

Mohali News: आज ‘लाइट एंड साउंड शो’ से जगमगाएगा सरस मेला ग्राउंड

Tue, 11 Nov 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Saras Mela Ground to be illuminated with 'Light and Sound Show' today
मोहाली। श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथ शहीद हुए भाई मति दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की अमर शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड शो मंगलवार को सेक्टर-88 स्थित सरस मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सांसद मलविंदर सिंह कंग विशेष रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन

एडीसी गीतिका सिंह ने सोमवार शाम सरस मेला ग्राउंड में जाकर तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर एसडीएम दमनदीप कौर, सहायक आयुक्त डॉ. अंकिता कंसल, डीएसपी हरसिमरन सिंह बल, नगर निगम से रंजीव कुमार, पर्यटन विभाग से अभिषेक पुरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यह शो गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान को आधुनिक लाइट और साउंड तकनीक के माध्यम से पेश करेगा। यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं को गुरु साहिब की महान शिक्षाओं और शहादत की भावना से जोड़ने का एक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed