फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanyam secured first position and Suruchi secured second position in shooting championship

Mohali News: शूटिंग चैंपियन में संयम ने पहला और सुरूचि ने दूसरा स्थान हासिल किया

Sat, 18 Jan 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sanyam secured first position and Suruchi secured second position in shooting championship
मोहाली। फेज-6 की सरकारी शूटिंग रेंज में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के शूटर संयम और आदित्य मालरा ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष महिला मिक्स शूटिंग चैंपियनशिप में 583 का स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया। साथ ही एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक की शूटर सुरूचि और आशीष मलिक ने 577 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, पीयू चंडीगढ़ की पलक और सर्बजोत सिंह ने 576 स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इन विजेताओं को मिले मेडल
इस शूटिंग चैंपियनशिप में उक्त विजेताओं के अलावा जिनको मेडल देकर सम्मानित किया गया इनमें 10 मीटर पुरुष प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के शूटर आदित्य मालरा को गोल्ड मेडल दिया गया है। साथ ही केएलइएफ डेमिड टू बी यूनिवर्सिटी के शूटर मुकेश नीलावली को सिल्वर मेडल दिया गया। वहीं, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के शूटर अमित शर्मा को ब्रांज मेडल मिला है। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की शूटर सुनीता कुमारी को ब्रांज मेडल दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed