फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   sanjh kendra, sewa kendra, sampark center, madan mohan mittal, mohali nagar nigam, mohali

अब घर के पास होंगे काम, जिले को मिला सांझ केंद्रों का तोहफा

Sat, 13 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sat, 13 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
 sanjh kendra, sewa kendra, sampark center, madan mohan mittal, mohali nagar nigam, mohali
सांझ केंद्र का श्‍ाुभ्‍ाारंभ्‍ा - फोटो : अमर उजाला
शहर के लोगों को अब सरकारी काम करवाने के लिए कई दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों के यह काम अब घरों के पास ही हो पाएंगे। जिला में राज्य सरकार की ओर से बनाए गए सेवा केंद्रों से यह संभव हुआ है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने फेज-5 में सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों के पहले चरण में विभिन्न विभागों से संबंधित 62 सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके बाद इन सेवाओं का दायर बढ़ाकर 351 कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पंजाब में चल रही गतिविधियों के जवाब में उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में फेल हो चुकी है। वहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केजरीवाल के दिल में विनम्रता नहीं है। न उन्हें पंजाब की राजनीति की समझ है और न ही सभ्याचार की।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का पता चल जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने 2020 तक हर व्यक्ति को अपना घर मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्लानिंग से जुटी हुई है।

पूरे जिले में 31 सेवा केंद्र
इस मौके पर डीसी दलजीत सिंह मांगट ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में 31 सेवा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 16 डेराबस्सी, पांच मोहाली व 10 खरड़ में बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि देहाती क्षेत्र के लिए बनाए गए 45 सेवा केंद्र भी जल्द ही लोगों को समर्पित किए जाएंगे।


ये हस्तियां रहीं मौजूद
समागम में जिला स्त्री अकाली दल की शहरी प्रधान कुलदीप कौर कंग, पार्षद अरुण शर्मा, निखिल गुप्ता, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के ओएसडी हरदेव सिंह हरपालपुर, यूथ अकाली नेता हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल, इंफोटेक के वाइस चेयरमैन खुशवंत राय गीगा, अकाली दल शहरी के प्रधान परमजीत सिंह काहलो, एमडी लेबरफेड परमिंदर सिंह सोहाना, पार्षद परमिंदर सिंह तसिंबली, सतबीर सिंह धनोआ, गुरमीत सिंह वालिया, मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह कुंभड़ा, ब्लॉक समिति खरड़ के चेयरमैन रेशम सिंह बैरोपुर, एसडीएम लखमीर सिंह, तहसीलदार रविंदर सिंह बंसल, नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह व सतनाम सिंह लांडरा और सुरिंदर सिंह सोहाना समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed