फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers' ultimatum expires today; strike threatened from September 15

Mohali News: सफाई कर्मचारियों का अल्टीमेटम आज समाप्त, 15 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी

Mon, 14 Sep 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' ultimatum expires today; strike threatened from September 15
जीरकपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की यूनियन द्वारा दिया गया अल्टीमेटम आज समाप्त हो रहा है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि 14 सितंबर तक कर्मचारियों के वेतन संबंधी प्रस्ताव को पारित कर पंजाब सरकार को नहीं भेजा गया तो 15 सितंबर से सफाई कर्मचारी काम बंद कर देंगे। इस हड़ताल से शहर में झाड़ू लगाने के साथ-साथ घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होगी। कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने बीते दिनों नगर परिषद प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब सरकार की घोषणा के अनुसार सफाई कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने का प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की घोषणा के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से प्रस्ताव पारित नहीं होने के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि अन्य नगर परिषदों में यह प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं। वहां कर्मचारियों को इसका लाभ भी मिलना शुरू हो गया है। नई नगर परिषद के गठन के बाद से सदन की बैठक नहीं हुई है। इस कारण कई विकास कार्य और कर्मचारियों से जुड़े प्रस्ताव लंबित हैं।
विज्ञापन


हड़ताल का संभावित असर
यदि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होती है तो 15 सितंबर से घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था बंद हो सकती है। गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर लग सकते हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी बढ़ जाएगी। कचरा निस्तारण स्थलों की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होगी। यदि हड़ताल लंबी खिंची तो शहर में दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। नगर परिषद को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







सफाई कर्मचारी कार्य करने को होंगे मजबूर
सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने की घोषणा कर दी है। राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है। अब नगर परिषद को सदन की बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजना चाहिए। परिषद को 14 सितंबर तक का समय दिया है। इस अवधि में प्रस्ताव पारित नहीं हुआ तो 15 सितंबर से कर्मचारी सफाई कार्य बंद करने के लिए मजबूर होंगे। इसमें शहर की गलियों में झाड़ू लगाने और घरों से कूड़ा उठाने का काम भी शामिल है। -प्रदीप सूद, प्रधान, कर्मचारी यूनियन जीरकपुर




इसी सप्ताह होगी पहली बैठक
कर्मचारियों की मांग और 14 सितंबर की समय सीमा उन्हें याद है। इसी सप्ताह नगर परिषद सदन की पहली बैठक होगी। इस बैठक में कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। प्रस्ताव को सरकार को भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed