फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers submitted demand letter to DC, demanding solution to problems

Mohali News: सफाई कर्मियों ने सौंपा डीसी को मांग पत्र, समस्याओं के समाधान की मांग

Thu, 13 Feb 2025 11:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers submitted demand letter to DC, demanding solution to problems
डीसी को ज्ञापन सौंपते मजदूर यूनियन के सदस्य। संवाद  
मोहाली। सफाई सेवक मजदूर यूनियन मोहाली के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त आशिका जैन से मुलाकात कर डीसी रेट पर काम कर रहे कर्मियों को कठिनाइयों से अवगत कराया। यूनियन ने इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की और उनके लिए कई जरूरी सुधारों की तरफ कदम बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन

मुलाकात करने वालों में यूनियन प्रधान अजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी परविंदर सिंह, चेयरमैन राजपाल, इकबाल सिंह, भूपिंदर सिंह और लखविंदर सिंह शामिल थे। इन लोगों ने डीसी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित करने, डीसी रेट को महंगाई के हिसाब से बढ़ाने और अन्य कई सुविधाएं देने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कच्चे कर्मचारियों को भी छुट्टियां दी जाएं, उनकी ड्यूटी का समय 8 घंटे किया जाए और नियमों के खिलाफ काम करने वाले 27 फील्ड सुपरवाइजरों से सफाई का काम ना लिया जाए। इसके अलावा, ड्यूटी के दौरान किसी कर्मी की मृत्यु होने पर उसे एक्सग्रेशिया, छुट्टी की रकम और अन्य लाभ दिए जाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

डीसी आशिका जैन ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कहा कि वे निगम कमिश्नर टी. बेनिथ से बात करके अगले दो दिनों में इन समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाएंगी। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि उनकी समस्याएं जल्द हल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed