फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers' strike continues, council office full of garbage

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कूड़े से भरा काउंसिल दफ्तर

Thu, 02 Dec 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues, council office full of garbage
जीरकपुर। नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल जारी है। सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी हड़ताल तेज करते हुए नगर काउंसिल दफ्तर के अंदर कूड़ा फेंककर रोष प्रदर्शन किया। तीसरे दिन बुधवार को सुबह सफाई कर्मचारियों ने कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और बड़ा डस्टबिन बॉक्स दफ्तर के गेट के बाहर रख दिया और दफ्तर की सीढ़ियों पर कूड़ा फेला दिया।
विज्ञापन

दरअसल नगर काउंसिल में कच्चे तौर पर काम कर रहे सफाई कर्मचारी और सीवरमैन विभाग में पक्का करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। सभी कर्मचारियों की ओर से सोमवार को हड़ताल शुरू की गई थी। वहीं इनकी हड़ताल के चलते शहर में कूड़ा न उठने से कूड़े के अंबार लग गए हैं। इन कर्मचारियों ने यह हड़ताल अनिश्चित समय के लिए जारी रखी हुई है। इससे शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर कूड़ा जल्द नहीं उठाया गया तो बीमारियों के फैलने के खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं लोगों की मांग पर दोपहर के बाद जैसे ही नगर काउंसिल अधिकारियों की ओर से कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी भेजी गई तो धरने पर बैठे कर्मचारियों को इसकी सूचना मिल गई। इस पर उन्होंने जेसीबी चालक को काम करने से रोक दिया। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अगर वह हड़ताल पर होंगे और पीछे से काम होता रहेगा तो उनकी हड़ताल का क्या फायदा। उन्होंने नगर काउंसिल के अधिकारियों के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान कोई भी उनका काम नहीं करेगा। अगर काउंसिल अधिकारियों ने कोई चालाकी दिखाई तो इसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का एलान तो किया गया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई और कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। वहीं कर्मचारियों की मांग पर नगर काउंसिल के ईओ और प्रधान की ओर से मुलाजिमों को पक्के करने का मत पेश करके इसे मंजूरी के लिए निकाय विभाग के पास भेज दिया गया है। इसके बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने के चलते गुस्साए नगर काउंसिल जीरकपुर के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर रखी है। वहीं सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रदीप सूद दफ्तरी, प्रधान रविंदरपाल सिंह ने बताया कि जब तक ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके बिना शर्तों के उनके मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जाता, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे और सॉलिड वेस्ट को मैनेज खुद अधिकारी अपने आप करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत समय हो चुका है उन्हें झूठे दिलासे ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें स्थायी करने के नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाते, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।

कोट्स
नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लिया गया है। रही बात उनको पक्का करने की तो हाउस में मत पेश करके इसे मंजूरी के लिए निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। - गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed