फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relief from broken pipelines and leakage

Mohali News: टूटी पाइपलाइन और लीकेज से मिलेगी निजात

Tue, 27 Oct 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Relief from broken pipelines and leakage
जहां जरूरत होगी वहां पूरी पाइपलाइन बदलेगा निगम, जोन-1 और 2 में शुरू हुई प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में पानी की सप्लाई को लेकर बार-बार सामने आ रही लीकेज और पाइपलाइन टूटने की समस्या अब नगर निगम के लिए बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है। पुरानी और क्षतिग्रस्त लाइनों के कारण एक तरफ जहां पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कई जगह लोगों को जलापूर्ति प्रभावित होने की शिकायत रहती है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने जोन-1 और जोन-2 में विभिन्न स्थानों पर पानी की लाइनों की मरम्मत और जरूरत के अनुसार उन्हें बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की ओर से अलग-अलग आकार की पानी की सप्लाई लाइनों की मरम्मत और प्रतिस्थापन पर काम शुरू कर दिया है। नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने इस काम पर करीब 45 लाख रुपये खर्च करने का रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित स्थानों पर काम शुरू किया जाएगा। काम के दायरे में उन स्थानों को शामिल किया गया है, जहां पाइपलाइन पुरानी होने, टूटने या लीकेज के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


बार-बार करनी पड़ती है मरम्मत
शहर में कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के बाद सड़क की खोदाई करनी पड़ती है। अस्थायी मरम्मत के बाद कुछ समय में दोबारा समस्या सामने आने से निगम पर भी बार-बार खर्च का बोझ पड़ता है। ऐसे में खराब लाइनों को जरूरत के अनुसार बदलने पर जोर दिया जा रहा है। प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद पानी की लीकेज कम होने और सप्लाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। निगम का फोकस फिलहाल उन स्थानों पर है, जहां पाइपलाइन की खराबी के कारण पानी की बर्बादी अथवा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट
शहर में पानी की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। पुरानी और क्षतिग्रस्त लाइनों को जरूरत के अनुसार दुरुस्त या बदला जाएगा, ताकि लीकेज रुके और लोगों को नियमित जलापूर्ति मिल सके। -सरबजीत सिंह समाना, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed