फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   From electricity meters to local bus services, questions are being raised; Consumers' Federation corners the administration.

Mohali News: बिजली मीटर से लेकर लोकल बस सेवा तक उठे सवाल, कंज्यूमर्स फेडरेशन ने प्रशासन को घेरा

Tue, 27 Oct 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
From electricity meters to local bus services, questions are being raised; Consumers' Federation corners the administration.
ट्रैफिक, कूड़े के ढेर, अतिक्रमण, मिलावट और दवाओं की कीमतों का मुद्दा भी उठा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में बढ़ती आबादी के बीच सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर लोगों की परेशानियां भी लगातार बढ़ रही हैं। बिजली मीटरों की सुरक्षा से लेकर लोकल बस सेवा शुरू करने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और फेज-5 के पास जमा कूड़े के ढेर को हटाने तक कई मुद्दों पर कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन फेडरेशन ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जवाबदेही तय करने की मांग की है। फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक में शहर से जुड़े आठ अहम मुद्दों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। धराना भवन फेज-5 में इंजीनियर पीएस विरदी की अध्यक्षता में हुई बैठक की जानकारी महासचिव अशोक पवार ने दी। फेडरेशन ने कहा कि घरों से बाहर लगाए गए बिजली मीटरों के बॉक्स पूरी तरह सील और निर्धारित ऊंचाई पर होने चाहिए। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी पावरकॉम की है, इसलिए उपभोक्ताओं पर इसका अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।

15 साल से लोकल बस का इंतजार
फेडरेशन ने कहा कि शहर की आबादी सेक्टर-48 से 123 तक फैल चुकी है, लेकिन 15 साल से बस सेवा की मांग लंबित है। विधायक कुलवंत सिंह से चुनाव की घोषणा से पहले सेवा शुरू करवाने की अपील की है। वहीं ऑटो चालकों की मनमानी और अचानक सड़क पर ब्रेक लगाने से हादसों की आशंका पर ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। फेज-5 के पास औद्योगिक क्षेत्र में करीब तीन महीने से जमा कूड़े और उसमें बार-बार लग रही आग का मुद्दा भी उठाया गया। फेडरेशन ने बाजारों व पार्किंग में रेहड़ी-फड़ी के अतिक्रमण हटाने, त्योहारों में खाद्य पदार्थों की मिलावट की जांच, मिठाई के साथ डिब्बे का वजन करने और रंगीन लाइटों से ग्राहकों को भ्रमित करने पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही दवाओं की कीमतों, गमाडा की सड़क चौड़ाई घटाने की नीति पर भी सवाल उठाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed