फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers continue their strike over their demands, leading to piles of garbage

Mohali News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, लगे कूड़े के ढेर

Fri, 08 May 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers continue their strike over their demands, leading to piles of garbage
मोहाली। सफाई सेवक मजदूर यूनियन की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक नगर निगम प्रशासन उनकी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार नहीं करता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। कई इलाकों में कूड़ा उठाने का काम प्रभावित हुआ है। यूनियन प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि हड़ताल के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर रंजीव कुमार ने यूनियन प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया। बैठक में अधिकारियों ने यूनियन से मांगपत्र लिखित में देने को कहा ताकि निगम कमिश्नर के साथ चर्चा कर मांगों पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन

यूनियन ने वीरवार को दोबारा अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर सौंप दिया है। अजीत सिंह ने कहा कि यूनियन ने साफ कर दिया है कि केवल मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। नगर निगम कमिश्नर को सभी मांगों को स्वीकार कर लिखित में भरोसा देना होगा। जब तक लिखित सहमति नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार, स्थानीय निकाय मंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मोहाली शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती है तो इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और नगर निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed