{"_id":"5f739ce08ebc3e9bd859fb87","slug":"sampled-for-60-people-in-a-camp-in-mubarikpur-mohali-news-pkl3894290118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर में लगाए शिविर में 60 लोगों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिकपुर में लगाए शिविर में 60 लोगों के लिए सैंपल
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर वार्ड नंबर-1 में कोरोना बीमारी से लड़ने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 60 लोगों के कोरोना टेस्ट करने के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। इस मौके पर सिविल अस्पताल के सीनियर डॉ. एचएस चीमा, डॉ. प्रीत मोहन, डॉ. अंकुर सोनी ने लोगों की मेडिकल जांच की और कोरोना टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिए। इस दौरान डॉ. चीमा ने कहा कि जागरूक अभियान के तहत लोगों को कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने के उपाय बताए गए और लोगों से समाज और देश को बचाने के लिए अपील की गई कि गांव और शहर के हर व्यक्ति को यह टेस्ट अपनी जिम्मेदारी समझते हुए करवाना चाहिए। तभी हम इस बीमारी को देश से खत्म कर सकते हैं। इस बीमारी से लड़ने के लिए लोगों का जागरूक होना उतना ही जरूरी है, जितना इस बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज करना। तभी हम इस जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें और घर से बाहर कम से कम निकलें। अज्ञात व्यक्तियों से कम ही मिलें और हाथ-मुंह को साबुन से बार-बार धोएं। अगर किसी को थकान होती है और हल्की ठंड लगने पर बुखार होता है और गला खराब होने के साथ सांस लेने में दिक्कत होती है, या इस तरह के कोई लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डाक्टर की सलाह लें।
इस मौके पर नगर काउंसिल के पूर्व उपप्रधान मानविंद्र सिंह टोनी राणा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समाजसेवी और सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वह लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें ताकि इस बीमारी से निजात मिल सके। उन्होंने सिविल अस्पताल के डाक्टरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में डाक्टर किसी भगवान से कम नहीं जो अपनी जान जोखिम में डालकर इस बीमारी के खिलाफ लड़ रहे हैं।