फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sample of 137, five positive

137 के सैंपल लिए, पांच पॉजिटिव

Sun, 27 Sep 2020 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sample of 137, five positive
खरड़। खरड़ प्रशासन की ओर से सरकारी अस्पताल खरड़ के सहयोग से कोविड की टेस्टिंग के लिए श्री राम भवन खरड़ में कैंप लगाया गया। इसमें 137 लोगों के सैंपल लिए गए वहीं 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपमंडल मैजिस्ट्रेट खरड़ मनीषा राणा आईएएस ने कहा कि कोविड की टेस्टिंग समय की जरूरत है। जिला स्तर पर फैसला लिया गया है कि जो लोग टेस्टिंग के लिए नहीं आ सकते हैं, उन लोगों तक पहुंच की कोशिश की जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सब डिवीजन खरड़ के अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह के और कैंप भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर प्यारा सिंह, संजीव कुमार, धर्म सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ढाका, व्यापार मंडल खरड़ के प्रधान अशोक शर्मा, लायंस क्लब खरड़ सिटी के पंकज चड्ढा व गुरमुख सिंह मान समेत अन्य शहरवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed