फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sampat Nehra and Ravinder Kali on five-day remand

संपत नेहरा और रविंदर काली पांच दिन के रिमांड पर

Sat, 17 Sep 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sampat Nehra and Ravinder Kali on five-day remand
मोहाली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के करीबी के सेक्टर-80 स्थित ब्रू बोस क्लब के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने लॉरेंस गैंग पर शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को पुलिस कड़ी सुरक्षा में गैंगस्टर संपत नेहरा और रविंदर काली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। अदालत ने दोनों का पांच दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले काबू किए गए गैंगस्टरों व इन्हें अब आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है क्योंकि पुलिस को उक्त गैंग से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं। पुलिस नशे व हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा आने वाले समय में कर सकती है।
विज्ञापन

दस मार्च को जैसे ही राज्य में आप सरकार सत्ता में आई थी। ठीक उसके अगले दिन सेक्टर-80 स्थित ब्रू ब्रोस क्लब के मालिक को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मैसेज कर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही क्लब के मालिक को फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताकर धमकाया था। इसके साथ ही रात में क्लब के बाहर फायरिंग हो गई थी। हालांकि इस दौरान किसी की जान नहीं गई थी। इस संबंधी सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ था। यह मामला राजनीति रंग ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी रंगदारी की कॉल्स बंद नहीं हुई और फेज-3बी2 निवासी मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के बिजनेस पार्टनर को रंगदारी के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई थी। इस संबंधी भी मटौर थाने में केस दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि माना जा रहा है कि सलमान खान को मारने के लिए गैंगस्टर संपत नेहरा के करीबियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed