फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Salon owner arrested for molesting and trying to rape trainee girl

ट्रेनी युवती से छेड़छाड़ व रेप की कोशिश में सैलून मालिक गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Salon owner arrested for molesting and trying to rape trainee girl
मोहाली। सेक्टर-71 स्थित एक सैलून में ट्रेनिंग लेने आई युवती से छेड़छाड़ व रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। मटौर थाना पुलिस ने इस मामले में सैलून मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-354, 354बी, 376, 511 व 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से नंगल की रहने वाली है। सैलून में ट्रेनिंग के लिए दस-पंद्रह दिन पहले आई थी। सैलून मालिक ने कहा था कि किसी महिला से ट्रेनिंग लेने से पहले वह उससे ट्रेनिंग ले। इसी बीच आरोपी खुद एक कैबिन में चला गया। साथ ही उसे कैबिन में बुला लिया। इस दौरान आरोपी सैलून मालिक ने पहले उसे मसाज करने के लिए कहा। जब वह आरोपी को मसाज करने लगी तो सैलून मालिक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसे वहां की अन्य लड़कियों ने बताया कि वह उनसे भी इसी तरह की अश्लील हरकते करता है। साथ ही उसे इस घटना संबंधी चुप रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद कुछ समय के लिए अपने घर चली गई। कुछ दिन मानसिक रूप से परेशान रहने के बाद उसने इस बारे में अपने भाई को सबकुछ बताया। इसके बाद उसके भाई ने इस संबंधी मटौर थाने में शिकायत दी। जिक्रयोग है कि सैलून की आड़ में इस तरह से लड़की को तंग करने का यह नया मामला है। हालांकि कोरोना काल में पुलिस सैलून की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed