फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Salman Khan arrested for making home delivery of drugs under the guise of selling pots

गमले बेचने की आड़ में नशे की होम डिलीवरी करने पर सलमान खान काबू

Thu, 25 Nov 2021 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan arrested for making home delivery of drugs under the guise of selling pots
मोहाली। जिला पुलिस ने एक नशा तस्कर को 42 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सलखान खान के रूप में हुई है, जो कि मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला है। वह गमले बेचने की आड़ में नशे की होम डिलीवरी करता था और उसके पक्के ग्राहक थे। हालांकि पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बलौंगी थाने के एसएचओ राजपाल सिंह ने कहा कि आरोपी काफी शातिर और फुर्तीला है उस पर केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि बलौंगी के इलाके में एक व्यक्ति नशे की होम डिलीवरी करता है और इसके लिए ऑटो या अन्य सार्वजनिक वाहन इस्तेमाल करता है। इस पर पुलिस ने खरड़-बलौंगी रोड पर नाका लगाया तो यहीं से आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने नशे का पदार्थ (चिट्टा) वहीं पर फेंक दिया। यह देख पुलिस ने उसे पकड़कर पूछा कि फेंका गय सामान किसका है तो उसने कहा कि यह मेरा नहीं है। जब सख्ती से पूछा तो उसने कबूल लिया कि यह नशे का पदार्थ उसी ने फेंका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed