{"_id":"677ae579c1b85636f205615a","slug":"sakarpur-team-won-kabaddi-cup-by-defeating-didwa-mandi-mohali-news-c-71-1-spkl1019-124007-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सकरपुर की टीम ने दिड़वा मंडी को हराकर जीता कबड्डी कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सकरपुर की टीम ने दिड़वा मंडी को हराकर जीता कबड्डी कप
Tue, 01 Jul 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरा / बनूड़। गांव मनौली में चल रहे तीन दिवसीय कबड्डी कप समापन हो गया। बाबा कृपा नाथ जी खेल क्लब ने स्व. जोरा सिंह पूर्व सरपंच मनौली की याद को समर्पित 17 वां कबड्डी करवाया। उद्घाटन साझा तौर पर सरपंच कुलवीर सिंह, विशेष चावला, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह बासी, सतनाम सिंह गिल, मेयर मोहाली अमरजीत सिंह जीती, नैब सिंह ने किया। इस मौके पर क्लब को सभी ने एक एक लाख की राशि भेंट की। इसके अलावा विशाल गन हाउस, हरप्रीत सिंह हैपी, वीके गोयल मौली बैदवाण, गुरमिंदर सिंह, सवरण सिंह, जगतार सिंह ने क्लब को 51-51 हजार रुपये की राशि भेंट की। कबड्डी के हुए मुकाबले में गांव ओपन में सकरपुर की टीम ने दिड़वा मंडी को हराकर कबड्डी कप पर कक्जा किया, जिसे ट्राफी के साथ एक लाख का इनाम दिया। दूसरे स्थान पर रही दिड़वा मंडी की टीम को 75 हजार रुपये की राशि दी गई। बेस्ट रेडर भूरिया शीसर और बेस्ट जाफी फरियाद सकरपुर को बुलेट मोटरसाइकल दी गई। गए।
65 किलो भार वर्ग में कांसल की टीम को हराकर गांव मल्लेवाल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। 57 किलो भार वर्ग में मौली बैदवाण की टीम को हराकर गांव दोदा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। 52 किलो भार वर्ग में मौली बैदवाण की टीम को हरा कर गांव कड़ियाल मोगा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। 42 किलो भार वर्ग में बेरी साहिब भूदड़ की टीम को हराकर गांव अकबर छन्ना की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। 37 किलो भार वर्ग में मौली बैदवाण की टीम को हराकर गांव उगरावां की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
फोटो कैप्शन
लांडरां / बनूड़। कबड्डी कप के विजेता और कलब सद्सय