फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SAD to surround assembly in protest against increased prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में शिअद घेरेगी विधानसभा

Sat, 27 Feb 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
SAD to surround assembly in protest against increased prices of petrol and diesel
मोहाली। राज्य में बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) विधानसभा का घेराव करेगी। वहीं शिअद के वरिष्ठ उपप्रधान एवं पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा है कि इस मामले को लेकर एक मार्च को पंजाब विधानसभा का घेराव किया जाएगा। शुक्रवार को उन्होंने फेज-8 में स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में शिअद देहाती और शहरी इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। इस महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। केंद्र और राज्य सरकार लोगों पर ज्यादा एक्साइज और वैट लगाकर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन सरकार तेल की कीमतों पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैक्स पर कटौती करे तो अकाली दल केंद्र से एक्साइज ड्यूटी कम करने के लिए दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मौके पर वकील सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा, जिला प्रधान चरनजीत सिंह कालेवाल, यूथ अकाली दल शहरी प्रधान हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, शहरी प्रधान महिला विंग मनमीत कौर लीमा, गुरमीत सिंह बाकरपुर, करतार सिंह तिसबंली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed