फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   RWA submits memorandum regarding theft, dogs, and encroachment in Phase-4

Mohali News: फेज-4 में चोरी, कुत्तों और अतिक्रमण पर आरडब्ल्यूए ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 08 Sep 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
RWA submits memorandum regarding theft, dogs, and encroachment in Phase-4
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के मेयर और जिला प्रशासन के अधिकारियों से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-4 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम के मेयर और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। एसोसिएशन ने उन्हें एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई। इसके साथ ही आवारा कुत्तों और अवैध अतिक्रमण जैसी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।



प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड नंबर-8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल की अगुवाई में मेयर सरबजीत सिंह समाना से भेंट की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी मिलकर अपनी बात रखी। मांगपत्र में कहा गया कि फेज-4 में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। एसोसिएशन ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा के पास टी-पॉइंट पर पुलिस बीट स्थापित करने का सुझाव भी दिया गया। इसका उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और लोगों में सुरक्षा की भावना कायम करना है।
विज्ञापन




लेबर चौक और अतिक्रमण की समस्या

एसोसिएशन ने मदनपुर चौक से लेबर चौक को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उनका कहना था कि लेबर चौक पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। यहां आसपास के पार्कों में दिनभर बैठे रहते हैं और कई तरह की गैरकानूनी गतिविधियां होती हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है और सुबह के समय यातायात का दबाव बढ़ने से जाम भी लगता है। परमजीत सिंह जेएलपीएल, पार्षद गुरमुख सिंह सोहल और पार्षद अरविंदर कौर ने मदनपुर चौक से फेज-4 मंदिर तक सड़क किनारे लगने वाली पुरानी फर्नीचर की दुकानों को भी स्थायी रूप से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




आवारा कुत्तों का आतंक

प्रतिनिधिमंडल ने मेयर और नगर निगम अधिकारियों के सामने आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या भी रखी। उन्होंने मांग की कि कुत्तों को पकड़कर समय-समय पर टीकाकरण कराया जाए। खतरनाक कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह सोढ़ी, कार्यकारी प्रधान निर्मल सिंह, महासचिव बलदेव राम और प्रेस सचिव गुरविंदर सिंह पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed