{"_id":"60b00c0f8ebc3e00d0682ae5","slug":"rural-corona-warriors-will-defeat-the-corona-epidemic-the-government-on-the-lines-of-drug-addiction-campaign-to-beat-corona-mohali-news-pkl414743922","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूरल कोरोना वॉरियर्स बनाकर हराएंगे कोरोना महामारी को, कोरोना को मात देने के लिए नशा मुक्ति मुहिम की तर्ज पर जुटी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूरल कोरोना वॉरियर्स बनाकर हराएंगे कोरोना महामारी को, कोरोना को मात देने के लिए नशा मुक्ति मुहिम की तर्ज पर जुटी सरकार
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना को मात देने के लिए पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए बनाई गई रणनीति की तर्ज पर काम करेगी। इसके लिए अब मिशन फतेह-2 की शुरूआत की गई है। इसके लिए अब गांवों के युवाओं के रूरल कोरोना वॉरियर्स ग्रुप बनाए जाएंगे। इससे जहां कोरोना की टेस्टिंग बढ़ेगी। वहीं, गांवों के सौ फीसदी वैक्सीनेशन को भी यकीनी बनाया जाएगा। इन ग्रुपों की हौसला अफजाई के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खेल किट मुहैया करवाने का एलान किया है।
इस अवसर पर प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित समागम में सेहत मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवा जो बात आम लोगों को समझा सकते हैं, वह कोई और नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं को कोविड वैक्सीनेशन संबंधी बैज भी लगाए।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की सरकारी कॉलेज के प्रयास की प्रशंसा
इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऑनलाइन सरकारी कॉलेज फेज-6 की छात्रा निर्भयजोत कौर से बातचीत की। उन्होंने उनकी ओर से कोरोना को मात देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही वह अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग तरीके से लोगों को टेस्टिंग और वेक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मिशन फतेह-2 के तहत सौ फीसदी टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक वह अपने प्रयास जारी रखेंगे।