{"_id":"6893b836519053ca7d034df6","slug":"running-around-for-dl-and-rc-for-months-getting-the-reply-to-come-again-mohali-news-c-71-1-mli1012-132080-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डीएल और आरसी के लिए महीनों से काट रहे चक्कर, मिल रहा दोबारा आने का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डीएल और आरसी के लिए महीनों से काट रहे चक्कर, मिल रहा दोबारा आने का जवाब
विज्ञापन
मोहाली। नए वाहन चालकों और वाहन मालिकों को ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोग तो तीन-चार महीने से लगातार आरटीए ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक न तो उन्हें कोई ठोस जवाब मिला है और न ही दस्तावेज।
सेक्टर-76 के आरटीए कार्यालय में पहुंचे विक्की बताते हैं कि उन्होंने दो महीने पहले गाड़ी ली थी। अब तक 5 बार आरसी के लिए दफ्तर आए हैं, लेकिन हर बार कोई नया बहाना मिल जाता है। कभी सिस्टम खराब, कभी प्रिंटिंग बंद। इसी तरह सुरमुख सिंह ने बताया कि गाड़ी लिए चार महीने हो गए। नंबर तो दो दिन में मिल गया था, लेकिन आरसी अब तक नहीं आई। हर बार बस कहा जाता है कि प्रिंटिंग में दिक्कत है, लेकिन कब ठीक होगी, इसका कोई जवाब नहीं देता। वहीं, गुरप्रीत सिंह, जिनका ड्राइविंग लाइसेंस अप्रैल में बन गया था, अब तक उन्हें फिजिकल कॉपी नहीं मिली।
आरटीए अधिकारी राजपाल शेखों ने माना कि यह समस्या वाकई है, लेकिन इसका समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले एक प्राइवेट कंपनी आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग करती थी, लेकिन अब सरकार ने अनुबंध खत्म कर दिया है। नई व्यवस्था में सरकार स्वयं प्रिंटिंग का काम कर रही है, इसी वजह से थोड़ा बैकलॉग बन गया है। लोगों के लिए एबस्ट्रैक्ट (डिजिटल कॉपी) मौजूद है, जिससे वे गाड़ी चला सकें। हेड ऑफिस लगातार इस समस्या को प्राथमिकता पर देख रहा है और जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
जनता की दिक्कतें और बढ़ती नाराजगी
बिना आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस के लोगों को इंश्योरेंस क्लेम, फाइनेंस से जुड़े कागजात, और पुलिस जांच के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, तो सिस्टम को दुरुस्त रखना भी उसकी जिम्मेदारी है।