{"_id":"65415fb4d9fa6bb7d202e658","slug":"run-for-unity-people-united-on-the-birth-anniversary-of-iron-man-700-ran-mohali-news-c-290-1-pkl1068-4524-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फाॅर यूनिटी : लौह पुरुष की जयंती पर एकजुट हुए लोग, 700 ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फाॅर यूनिटी : लौह पुरुष की जयंती पर एकजुट हुए लोग, 700 ने लगाई दौड़
विज्ञापन
पंचकूला-पिंंजौर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को ट्राईडेंट हिल्स पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिलेभर से करीब 700 धावकों ने इसमें हिस्सा लिया और तीन किलोमीटर की दौड़ लगाई। रन फाॅर यूनिटी में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने देश की अखंडता में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान के बारे में बताया और एकता की शपथ दिलवाई। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल भी इस मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता के सूत्रधार थे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण करवाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन कर कहा कि प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन देशभर में किया जाता है। इसमें लाखों की संख्या में बच्चे, महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। यह पहला अवसर है जब शिवालिक की तलहटी में बसे पंचकूला की इन वादियों में हर्षोल्लास के वातावरण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे नवीन भारत के निर्माता थे। देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया, उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के समय देश छोटी-बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था। उन्होंने निर्विवाद तरीके से सभी रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर संविधान के अंतर्गत कायम व्यवस्था में देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित किया। उन्होंने युवाओं और बच्चों से आह्वान किया कि उन्हें जब भी गुजरात जाने का अवसर मिले तो वे सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अवश्य अवलोकन करें। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलवाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रन फॉर यूनिटी के तहत युवाओं को रवाना किया। सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने जोश और जुनून के साथ दौड़ लगाई और तीन किलोमीटर का सफर तय कर अमरावती विद्यालय पहुंचे। वहां सबका जोरदार स्वागत किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विशेष अधिकारी (सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरिच) पंकज नैन, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लांबा, कालका की पूर्व विधायिका लतिका शर्मा, बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, सलाहकार कम्यूनिटी आउटरिच पंखुड़ी गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।