फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ruckus over grenade: AAP came out on the streets in protest while Congress in support

ग्रैनेड पर बवाल : आप विरोध में तो कांग्रेस समर्थन में सड़कों पर उतरी

Wed, 16 Apr 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over grenade: AAP came out on the streets in protest while Congress in support
बाजवा के ​खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद 
मोहाली। प्रताप सिंह बाजवा के ग्रैनेड वाले बयान पर मंगलवार को कांग्रेस और आप ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। आप ने बाजवा के खिलाफ जबकि कांग्रेस ने समर्थन में प्रदर्शन किया। आप ने मोहाली के फेज-2 मार्केट में पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बाजवा से माफी मांगने को कहा। दूसरी तरफ बाजवा कांग्रेस नेताओं के काफिले के साथ दोपहर करीब दो बजे फेज-7 स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली ऐसी है कि गैंगस्टरों, नशा तस्करों और अन्य अपराधियों को काबू करने की जगह लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बाजवा के बयान को पंजाब की शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचने वाला बताया। आप नेताओं ने घोषणा की कि यदि बाजवा पुलिस का सहयोग नहीं करते हैं, या माफी नहीं मांगते हैं तो आम आदमी पार्टी अपना प्रदर्शन तेज करेगी और उनके आवास की तरफ मार्च करेगी। मोहाली फेज-2 मार्केट में आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और डॉ. बलबीर सिंह के साथ विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने प्रताप सिंह बाजवा की सख्त निंदा की। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में 50 ग्रैनेड आने के बाजवा के बेबुनियाद दावे, दहशत पैदा करने और आप सरकार द्वारा बहाल की जा रही शांति को भंग करने का एक प्रयास है।
विज्ञापन

अगर बाजवा के पास विश्वसनीय जानकारी है, तो वह इसे पंजाब पुलिस के साथ क्यों नहीं साझा कर रही हैं। अरोड़ा ने कहा कि बाजवा अपनी सूचना का स्रोत पुलिस को बताए। अगर बात झूठी है तो पंजाब के लोगों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यदि उनके दावे सही होंगे तो उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर तुरंत रद्द की जाएगी। पार्टी नेता और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने बाजवा के बयान को एक साजिश बताया। डॉ. रवजोत सिंह और डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पंजाब की समस्याओं के लिए जिम्मेदार हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, कुलवंत सिंह, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, हरचंद सिंह बरसट, आप नेता रणजोत हडाना, अमनदीप सिंह मोही, नील गर्ग, गोविंदर मित्तल, विनीत वर्मा, परमिंदर गोल्डी, प्रभजोत कौर, करमजीत कौर, विक्की घनौर सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजा वडिंग और सांसद सुखजिंदर सिंह के साथ साइबर थाने पहुंचे बाजवा
मोहाली। ग्रैनेड बयान पर विवादों में घिरे पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पुलिस जांच में शामिल होने के लिए मंगलवार को साइबर थाने पहुंचे। साइबर थाना पुलिस ने बाजवा पर केस दर्ज किया था। इसके लिए उनको समन भेजा गया था। बाजवा मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले के साथ दोपहर करीब दो बजे फेज-7 स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सांसद सुखजिंदर सिंह सुखी रंधावा उनके साथ वाहन में सवार रहे। इसके अलावा पंजाब के पूर्व मंत्रियों, मौजूदा और पूर्व सांसदों और विधायकों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी यहां पहुंचे।

साइबर सेल को इसकी सूचना पहले से थी। इस वजह से पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। फेज 7 की मुख्य सड़क के एक हिस्से को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया था। बाजवा के आने पर पुलिस ने नेताओं को बाहर सड़क पर ही रोक दिया। पुलिस ने सिर्फ बाजवा और उनके एक वकील को अंदर जाने दिया। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग व अन्य नेताओं ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। नेताओं ने कहा कि बाजवा के जिस बयान पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसमें बाजवा ने एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट का हवाला देकर अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed