फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ruckus in Laldu over allegations of fake voting, three girls detained

Mohali News: लालड़ू में फर्जी वोटिंग के आरोप पर बवाल, तीन युवतियां हिरासत में

Tue, 26 May 2026 11:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Laldu over allegations of fake voting, three girls detained
लालड़ू। नगर काउंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर-12 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब तीन युवतियों पर जाली वोट डालने के आरोप लगाए गए। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस के इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक एनके शर्मा के भाई परमिंदर शर्मा, भाजपा नेता सुशील राणा और राजपाल राणा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों युवतियों को मौके से सुरक्षित बाहर निकालकर जांच के लिए अपने साथ ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed