{"_id":"5e1e24d38ebc3e4b593b7fd6","slug":"roll-numbers-will-be-released-on-website-for-tet-today-mohali-news-pkl36315885","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी के लिए आज वेबसाइट पर जारी होंगे रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी के लिए आज वेबसाइट पर जारी होंगे रोल नंबर
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। वहीं, शिक्षा बोर्ड ने तय किया है कि बुधवार तक परीक्षा में अपीयर होने वाले आवेदकों के रोल नंबर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सारे जिलों के डिप्टी कमिश्नरों, एसएसपी के अलावा अतिरिक्त मुख्य गृह को भी पत्र लिख दिया गया है। साथ ही परीक्षा संबंधी सारे इंतजाम करने की विनती की है।
जानकारी के मुताबिक बोर्ड द्वारा लिया जाना वाला टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 19 जनवरी को होगा। बोर्ड ने तय किया है कि परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र, ओएमआर शीट और अन्य सामग्री ले जाने वाली गाड़ियां कड़ी सुरक्षा में भेजी जाएंगी। इसके लिए पुलिस फोर्स का प्रबंध रहेगा। इसके अलावा गाड़ियों की ट्रैकिंग जीपीएस सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। डायरेक्टर कंप्यूटर इस प्रक्रिया की पूरी देखरेख रखेंगे। साथ ही जिला पुलिस से संपर्क किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र के लिए साइन और अंगूठे के निशान लिए जाएंगे
परीक्षा ऑब्जर्वर व निगरान ऑब्जर्वर का कार्य परीक्षा से एक दिन पहले शुरू किया जाएगा जो विद्यार्थियों को रोल नंबर के अनुसार बैठाने के काम से शुरू होगा। निगरानजन 18 जनवरी को सुबह केंद्र सुपरिंटेंडेंट के पास पेश होंगे। ऑब्जर्वर परीक्षा केंद्र के सारे प्रबंधों के लिए प्रमुख जिम्मेदार होंगे। ऑब्जर्वर का सीधा संपर्क हर समय मुख्य दफ्तर स्थित कंट्रोल रूम से होगा। परीक्षा में आवेदकों के साइन के अलावा अंगूठे के निशान भी लिए जाएंगे ताकि आवेदकों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
18 जनवरी को ही परीक्षा केंद्र होंगे सील
टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र 18 जनवरी शाम को सील कर दिए जाएंगे। हर परीक्षा केंद्र के इलाके में धारा-144 लगा दी जाएगी। परीक्षा केंद्र 19 जनवरी को परीक्षा के समय से पहले खोले जा सकेंगे।