{"_id":"63e3b69c0a653de87d05d048","slug":"rod-hit-on-head-in-argument-over-giving-money-for-chicken-death-mohali-news-c-16-1-55385-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चिकन के पैसे देने पर बहस में सिर पर मारी रॉड, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चिकन के पैसे देने पर बहस में सिर पर मारी रॉड, मौत
विज्ञापन
चिकन के पैसे देने पर बहस में सिर पर मारी रॉड, मौत
मोहाली के सेक्टर-117 में शराब पी रहे दो युवकों में हुआ झगड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। सेक्टर-117 टीडीआई में शराब पी रहे दो युवकों में झगड़ों हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर रॉड मार दी। इस हमले में उसकी मौत हो गई। इस संबंधी बलौंगी पुलिस ने केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान राजवीर और आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता और मृतक के भाई अजय ने बताया कि दो दोस्तों ने पहले साथ में बैठकर शराब पी और चिकन के पैसे देने पर दोनों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे के सिर पर रॉड मार दी। अगले दिन वह कुछ ठीक था लेकिन अगले दिन उसकी तबीयत खराब हो गई। जब उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना बलौंगी थाना को दी। बलौंगी थाने के एसएचओ पैरी विंकल ग्रेवाल ने बताया कि राजवीर और अजय दोनों आपस में दोस्त हैं और मिस्त्री का काम करते हैं। दोनों टीडीआई सिटी-117 में एक कोठी में काम कर रहे थे और रात को भी वहीं रुकते थे। दोनों सोमवार की रात बैठकर शराब पी रहे थे। इतने में दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और अजय ने राजवीर सिंह के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। राजवीर के भाई विजय की शिकायत पर आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल खरड़ से करवाया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करके वह रॉड बरामद की जाएगी जिससे उसने राजवीर पर हमला किया था।